भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग: अस्पतालों में अफरा-तफरी, 20 बच्चों समेत सभी मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग: 15 अस्पतालों में अफरा-तफरी, 20 बच्चों समेत सभी मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग: गुजरात के भावनगर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शहर के एक बड़े अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। यह कॉम्प्लेक्स कई निजी क्लीनिकों और अस्पतालों का केंद्र है, जिसमें 10 से 15 अस्पताल एक ही इमारत में संचालित होते हैं। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

15–20 बच्चों समेत सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए

सूत्रों के अनुसार, आग लगते ही सबसे बड़ी चुनौती अस्पताल में भर्ती बच्चों, आईसीयू मरीजों और बुजुर्गों को बाहर निकालने की थी।
दमकल विभाग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते 15–20 बच्चों समेत सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्थिति इतनी गंभीर थी कि कई वार्डों में फंसे मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा

मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया

सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी मरीजों को तुरंत सर टी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनकी स्थिति की निगरानी की जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि वर्तमान में सभी मरीज सुरक्षित हैं और किसी की जान को खतरा नहीं है।

दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

दमकल विभाग की कई टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में किया। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है।
राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। नुकसान कितना हुआ है, इसका आकलन अभी किया जा रहा है।

आग के कारणों की जांच जारी

अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सटीक कारण सामने आएगा।

मौके पर भारी भीड़, प्रशासन सतर्क

घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।
इमारत में मौजूद अस्पतालों के स्टाफ और परिजनों ने दमकल कर्मियों की तेज कार्रवाई की सराहना की।

यह भी पढ़ें : Bharat Taxi का बड़ा ऐलान: सस्ता किराया और ड्राइवर को 100% कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *